उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब महाकुंभ में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट और सटीक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में केवल वे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके मन में भारत और भारतीयता के प्रति सम्मान और शृध्दा हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग जिनकी मानसिकता किसी अन्य कारण से कुलसित हो, उन्हें इस आयोजन में भाग लेने की जरूरत नहीं है। योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी को इस धार्मिक आयोजन से जुड़ी भावनाओं का सम्मान नहीं है, तो उनके लिए इसमे भाग लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह टिप्पणी की कि यदि किसी के दिल में शृध्दा है तो वह इस महापर्व का हिस्सा बन सकता है। इस प्रकार, मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में शिरकत करने की शर्त यह रखी कि इसमें भाग लेने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान और निष्ठा होनी चाहिए। (Muslims did not come to the Maha Kumbh? Adityanath Yogi question)







