शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वार्षिक परीक्षा से पहले ट्रांसफर पालिसी लागू करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्ट दिशा-निर्देशों की आवश्यकता है, उनका कहना है कि बिना उचित ट्रांसफर पालिसी के शिक्षकों को अपनी तैनाती स्थलों पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।(Teachers Transfer Ben))
भजन लाल सरकार ने हाल ही में एक अहम कदम उठाते हुए 1 से 10 जनवरी तक ट्रांसफर पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। हालांकि, यह बैन केवल शिक्षा विभाग पर लागू होता है।शिक्षक संघों का कहना है कि ट्रांसफर प्रक्रिया को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि वार्षिक परीक्षा की तैयारी में कोई विघ्न न आए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ट्रांसफर के मामलों में अधिक पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें। (Teachers Transfer Ben))







