Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चित्तौडग़ढ़ में बन रहे है 10000 नौकरी के अवसर

चित्तौड़गढ़ में कृषि, खनन और पर्यटन मुख्य रूप से आय का साधन है। यहाँ पर संगमरमर, जिप्सम, कोयला और अन्य खनिज संसाधनों का खनन मुख्य रूप से किया जाता है, और इस खनिज उद्योग में कई कंपनियाँ सक्रिय रूप से काम कर रही (JK सीमेंट, बिरला सीमेंट, वंडर सीमेंट) हैं।

चित्तौडग़ढ़ राजस्थान का एक प्रमुख जिला है, यह जिला आज तेजी से विकास की राह पर बड़ रहा है। चित्तौडग़ढ़ अपने ऐतिहासिक किलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, यह जिला आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक दृष्टि से प्रतिदिन नई उचाई छू रहा है। राजस्थान सर्कार ने राज्य को नई पहचान के लिए “राइजिंग राजस्थान ” सम्मिट का आयोजन किया I

चित्तौड़गढ़ जिला, जो विश्व धरोहर स्थल चित्तौड़ दुर्ग के लिए प्रसिद्ध है, अब भारत के औद्योगिक क्षेत्र में **सीमेंट हब** के रूप में उभर रहा है। राजस्थान के सबसे बड़े सीमेंट हब के रूप में **चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा** क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यहां ८-१० सीमेंट प्लांट हैं, जो हर साल 18-20 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं, और 2-3 नए सीमेंट प्लांट स्थापित होने की योजना है।

चित्तौड़गढ़ जिले में यह उद्योग सबसे बड़े रोजगार सृजनकर्ताओं में से एक बना हुआ है। राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान विदेश से आये इन्वेस्टर्स इन इस क्षेत्र में रूचि ली है वो यहाँ पर 10000 रोजगार इस इन्वेस्टमेंट से यहाँ पर पैदा करेंगे।

Leave a Comment