कल ही यह मुद्दा उठाया था कि किसान परेशान हो रहे हैं| अपनी फसलों के उचित दाम नहीं मिलने से तुरंत सरकार ने संज्ञान लेते हुए समर्थन मूल्य पर फसलों खरीदना शुरू कर दिया है| क्रय विक्रय समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर विभिन्न कृषि जिंसों की खरीदारी राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा राज्य में की जाती है |आपको बता दे वर्तमान में मंडियों में किसानों को अनुकूल भाव नहीं मिलने से किसानों में बहुत ही ज्यादा रोष हैं, उस रोस् को देखते हुए सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और कृषि मंडियों में कृषि जिंसों की खरीदारी करना शुरू कर दिया है| सरकारी नियमों के अनुसार मूंगफली का क्रय मूल्य 6783 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जाएगी किसानों को अपने खेतों में उपजी फसलों को ऑनलाइन पंजीयन करना पड़ेगा | उसके बाद ही उनके कृषि जिंसों का कृषि मंडी में तोल किया जाएगा इसके लिए आपको सरकार के पोर्टल पर जाकर के अपने कृषि जींस की खाता नकल लेकर वहां से ऑनलाइन करनी होगी| उसके बाद जब आपका तोल होगा उसे टोल की तारीख में आपको सरकार द्वारा मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि उक्त तारीख को आपके कृषि जींस का वजन किया जाएगा, किसान प्रतिनिधि ने इसके लिए सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक का धन्यवाद स्थापित किया|







