अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) को एक और सफलता मिली। इस अभियान की निगरानी केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुनबुदेल के नेतृत्व में पूरे राज्य में की जा रही है।Chhoti Sadar: Smuggler caught with 1.010 kg opium from public transport bus
सलूंबर अवैध पूरा गांजे का खेत बो दिया
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुनबुदेल ने बताया कि सीबीएन को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर 24 मार्च 2025 को यह जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस से चित्तौड़गढ़ होते हुए गंगानगर जा रहा है। इस सूचना पर सीबीएन की प्रतापगढ़ सेल ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी, और मध्यरा धु तालाब चौराहा, प्रतापगढ़ से छोटी सादड़ी रोड पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस से 1.010 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का उद्देश्य राज्य में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और व्यापार पर रोक लगाना है, और यह अभियान इस दिशा में लगातार जारी रहेगा।Chhoti Sadar: Smuggler caught with 1.010 kg opium from public transport bus
निंबाहेड़ा में अवैध अफीम पट्टाधारक किसान का खुलासा
यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह सीबीएन के नियंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाट्सएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है, या ईमेल पर dnc-kota@cbn.nic.in पर जानकारी साझा कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।







