Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चित्तौड़गढ़ : तीन करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जीप से 1 क्विंटल, 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और कनेरा थाना क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा पिछले कई वर्षों में की गई एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में अफीम तस्करी के मामले में वांछित था। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।Chittorgarh: Smuggler arrested with opium worth Rs 3 crore

निकुंभ पुलिस ने पकड़ी MD ड्रग

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में अफीम उत्पादन का एक बड़ा क्षेत्र है और वर्तमान में खेतों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है, जिससे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हो गए हैं। तस्करी को रोकने और तस्करों पर लगाम कसने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में रविवार को कनेरा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, कनेरा थानाधिकारी सहित एएसआई बालमुकुन्द, महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनिल कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल और भंवराराम ने कनेरा-विजयपुर आम रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान, आरोपित भंवरलाल पुत्र गंगाराम धाकड़, जो कनेरा थाना क्षेत्र के कोचवा निवासी है, एक जीप में आया और उसकी तलाशी में दो स्टील के डिब्बों और तीन बैगों में 33 प्लास्टिक की थैलियों में भरी अफीम बरामद हुई। आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अफीम तस्करी की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है जो पकड़ी गई है।Chittorgarh: Smuggler arrested with opium worth Rs 3 crore

चितौड़गढ़ : नारकोटिक्स ने पकड़ी अफीम हाईवे पर

Leave a Comment