सलूम्बर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा पकड़ा। गींगला थाना क्षेत्र में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक बिना नंबर वाली पिकअप गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। गाड़ी में पैकेट बंद 34 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में मांगू मीणा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस पूरी गिरोह तक पहुंचने के लिए कार्रवाई और दबिश जारी कर रही है।Salumber: Major action, 34 kg dry marijuana seized








