श्री सांवलिया सेठ की महिमा का प्रमाण इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि पिछले 4-5 वर्षों में चढ़ावे की राशि में ढाई गुना का इजाफा हुआ है। इस बार, खजाने से केवल चार राउंड में 22 करोड़ 15 लाख रुपये के नोट ही गिने गए, और नोटों की गिनती करने वाले कर्मी थक गए, लेकिन चढ़ावा लगातार बढ़ता जा रहा है। नोटों की गिनती में 150 कर्मचारी लगे हुए थे।

मेवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध कृष्ण धाम, श्री सांवलिया सेठ मंदिर, चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया गांव में स्थित है। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर की तरह बने इस मंदिर के मुख्य भवन के दोनों ओर आकर्षक चित्रकारी की गई है। यह मंदिर लगभग दो शताब्दियों पुराना है और देवस्थान विभाग के अंतर्गत आता है








