नारकोटिक्स विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में स्थित मायरा गांव में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एक मकान की छत पर बनी पानी की टंकी में अफीम से भरा बैग छिपाया हुआ था। नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने दबिश दी और मौके से 3 किलो से अधिक अफीम बरामद की। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद कोटा और चित्तौड़गढ़ की संयुक्त टीम ने मायरा गांव में स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम मकान की छत पर स्थित पानी की टंकी तक पहुंची, जहां अफीम छिपाई गई थी। 03.223 किलो अफीम बरामद की गई, जिसे भूरे रंग के टेप से लपेटकर पॉलीथीन बैग में बंद कर छत की टंकी के कुंडी में लटका कर छुपाया गया था।
चित्तौड़गढ़ : मंदिर में तोड़फोड़ कर चुराया शिवलिंग लोगो में भारि आक्रोश
इस कार्रवाई के दौरान कोटा और चित्तौड़गढ़ की सेल की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त किया गया है। इस मामले में जांच जारी है, और तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।







