चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में 17 मार्च 2025 को गश्त के दौरान पुलिस ने 5 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीरसिंह जोशी के निर्देश पर, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पुलिस उपअधीक्षक देशराज कुलदीप के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।Mangalwad: One accused caught with opium

सलूम्बर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा गॉँजे का खेत
थानाधिकारी भगवानलाल और उनकी टीम जब सर्कल गश्त कर रहे थे, तो निम्बाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे रोड पर मेवाड़ भोजनालय के सामने एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर नाम पूछा, तो उसने अपना नाम श्यामलाल, निवासी जाम्भेश्वर नगर, जोधपुर बताया। तलाशी के दौरान श्यामलाल के पास से 5 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।Mangalwad: One accused caught with opium







