Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चिकारड़ा में 5kg अफीम के साथ पकड़ा

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंडफिया थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की। Chikarda 5kg afim with accused arrest


मंडफिया थानाधिकारी गोकुल लाल डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ हाइवे पर चिकारड़ा गांव की सीमा पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति निंबाहेड़ा की ओर से पैदल आता हुआ नजर आया, जो पुलिस को देख कर मुड़ने लगा, जिससे संदेह हुआ। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से पांच किलो 147 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र के सरनाउ गांव निवासी दिनेश पुत्र पूनमाराम विश्नोई (भादू) के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डूंगला में अफीम के डोडे चुराने आये, चोरो ने किसान को कुटा

Leave a Comment