चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल से शिवलिंग चोरी होने के बाद माहौल गर्मा गया। ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।Chittorgarh: Shivling stolen after vandalism in temple, people furious

अधिकारियों ने चोरी का खुलासा करने और मांगों के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। जानकारी के अनुसार, लसडावन गांव के ढाबेश्वरी माता मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







