Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय नेता को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल की जेल

कोरिया की पांच महिलाओं से दुष्कर्म करने के दोष में भारत के एक नेता को 40 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सुनाई है। दोषी का नाम बलेश धनखड़ है, जिसकी उम्र 43 साल है, जिन्हें 30 साल तक पैरोल नहीं मिलेगी। जानकारी के अनुसार बलेश धनखड़ ने नकली नौकरी के विज्ञापनों का इस्तेमाल कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। ये महिलाएं दक्षिण कोरियाई नागरिक थीं।Indian political person 40 year imprisonment

डूंगला में पकड़ी गई ब्रीश्टी शेख बांग्लादेशी ने किया खुलासा

इस दौरान बलेश ने महिलाओं को अपने सिडनी वाले घर बुलाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में जूरी ट्रायल के बाद उसे 13 बार दुष्कर्म समेत 39 अपराधों का दोषी पाया गया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बलात्कार और यौन उत्पीडऩ से संबंधित अपराधों के खिलाफ कड़े कानून मौजूद हैं। इन अपराधों के दोषियों को गंभीर सजा दी जाती है, जिसमें लंबी जेल की सजा, जमानत पर रोक, और पेरोल की पाबंदी शामिल हैं।Indian political person 40 year imprisonment

Leave a Comment