प्रतापगढ़, 19 साल की कॉलेज स्टूडेंट ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती के शव को बाहर निकाला। मामला प्रतापगढ़ कोतवाली के राजेंद्र नगर का है।Pratapgarh suicide 19year old girl
प्रतापगढ़ थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया-बुधवार की शाम साढे 4 बजे सूचना मिली थी राजेंद्र नगर में एक मकान में युवती ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर पहुंचे तो अंदर से लॉक लगा था। युवती के परिजनों से संपर्क किया और कुछ देर बाद परिजनों के आने के बाद कमरे के लॉक को तोड़कर ने युवती को नीचे उतारा।
पुलिस ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा।
थाना अधिकारी ने बताया-युवती की पहचान पूजा मीणा (19) निवासी सोडलपुर (घंटाली, प्रतापगढ़) के रूप में हुई। युवती प्रतापगढ़ के निजी कॉलेज में पढ़ती थी। वह प्रतापगढ़ के राजेंद्र नगर में 8 महीने से किराए पर रह रही थी। शाम करीब 4 बजे युवती सहेली उसके छत पर स्थित कमरे में पहुंची। जहां दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला। इसके बाद अंदर झांककर देखा तो पूजा फंदे से लटकी थी। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी। पूजा कमरे अंदर लोहे के पाइप से अपनी चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।Pratapgarh suicide 19year old girl
मौके से पुलिस मोबाइल और अन्य चीजें जब्त कीं।
बता दें कि पूजा के पिता प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के सोडलपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पूजा अपनी चार बहनों में से दूसरे नंबर की थी।
सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी ने बताया-पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुसाइड के कारण क्या रहे। युवती के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।







