
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को विभिन्न भेंटें दी जाती हैं। गत वर्ष आईपीएल में डेढ़ करोड़ रुपए जीतने वाले नरेंद्र गंधर्व ने भगवान को चांदी के बैट, बॉल और स्टंप भेंट किए। नरेंद्र ने ड्रीम इलेवन में पंजाब और बंगलौर के मैच पर टीम बनाई थी, जिसमें एक कॉन्टेस्ट में 40 लाख और दूसरे में 1 करोड़ रुपए जीतकर कुल डेढ़ करोड़ रुपए जीते थे। व्यस्तता के कारण वह पहले मंदिर नहीं आ सके, लेकिन रविवार को उन्होंने दर्शन किए और चांदी से बने क्रिकेट सामग्री मंदिर को अर्पित की। नरेंद्र ने बताया कि उसने किसी विशेष मनोकामना की प्रार्थना नहीं की थी, केवल आस्था के कारण भेंट दी।1.25 crore rupees were won in Dream 11







