(chittorgarhnews.org) राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 13 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ में होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कृषि और संबद्ध विभागों की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने की।
बैठक में CEO ने कृषि, उद्यान, आत्मा कृषि विज्ञान, NABARD, पशुपालन, सहकारिता, राजस्थान राज्य बीज निगम, राष्ट्रीय बीज निगम और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों से कहा कि वे इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में होने वाले किसान सम्मेलन में किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित VIBHAG को निर्देशित किया कि वे अपने स्टॉल पर फ्लेक्स (flex) बैनर लगाकर, सजीव उत्पाद, मॉडल और प्रदर्शनी का आयोजन करें, ताकि किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी मिल सके
कोई भी किसान इससमे भाग ले सकता है, विभिन कर्षि योजना की जानकारी के लिए आप विजिट करे







