Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चित्तौड़गढ़ : महिलाओ में आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन

हाल ही में विजयनगर और ब्यावर में स्कूली छात्राओं को डराकर, लोभ-प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया है। चित्तौड़गढ़ में इस घटना के विरोध में सनातन धर्म के लोगों ने एक रैली निकाली। रैली में समुदाय विशेष के लोगों से सतर्क रहने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की गई। Chittorgarh: Women protested in anger

5 बच्चियों संग 10 मुस्लिम लड़कों ने किया रेप।

इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया। यह घटना समाज में धार्मिक अस्मिता और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता का विषय बन गई है। समाज में ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं का पुनरावृत्ति न हो।

चित्तौड़गढ़ में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले को लेकर विरोध बढ़ गया है। घटना से आक्रोशित लोग बुधवार सुबह चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। वहीं, लोगों ने विरोध में बाजार भी बंद करवा दिए। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद हिंदू संगठन और क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि घटना की सूचना देने पर पुलिस ने तत्काल एक्शन नहीं लिया। पुलिस की ओर से सूचना देने वालों से ही आरोपी को पकड़ को थाने लाने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी सलीम को हिरासत में ले लिया गया है, जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक परिवार की तीन साल की मासूम बेटी को पड़ोस में रहने वाला सलीम अपने कमरे में उठाकर ले गया। जानकारी मिलने पर बच्ची की मां और अन्य लोग उसके घर पहुंच गए। जिन्होंने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर भी थाने में पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की मां से घटना की जानकारी ली, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। साथ तीन साल की मासूम पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर ने कहा कि नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने किया आरोपी को बचाने का प्रयास
घटना के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने चंदेरिया में मुख्य मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि आरोपी सलीम के परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की थी। आक्रोशित लोगों ने इस प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, और घटना के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

चंदेरिया के बाजार पूरी तरह बंद
हिंदू संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ व्यापार मंडल चंदेरिया ने भी घटना के विरोध में बाजार बंद कर कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

Leave a Comment