नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा शुरुआत में आगे दिख रही है, और कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) भी कड़ी टक्कर दे रही है। कई प्रमुख AAP नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में 70 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए। भाजपा 44 सीटों पर आगे है, जबकि AAP 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को भी उम्मीदें हैं, हालांकि वे पिछली बार की तरह कोई बड़ी सफलता नहीं हासिल कर पा रहे हैं।DELHI ELECTION LIVE VOTTNG COUNTING START







