युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार डूंगला में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2024 -25 का आयोजन माह दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित होगा: राजस्थान के दुर्लभ एवं लुप्त कला एवं संस्कृति को संवर्धन संरक्षण एवं प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजन विभिन्न विधाओं को लेकर किया जाएगा उक्त युवा महोत्सव में 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवा विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे जिसके अंतर्गत थीम आधारित प्रतियोगिताएं समूह लोक नृत्य,समूह लोक गायन, एकल लोक नृत्य,एकल लोक गायन,कविता, कहानी लेखन, पेंटिंग,टेक्सटाइल, एग्रो प्रोडक्ट आदि विधाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे प्रतिभागी की आयु 1 अप्रैल 2024 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए इस महोत्सव में अध्यनरत एवं गैर अध्यनरत युवा भाग ले सकेंगे आयु संबंधी प्रमाण पत्र के लिए सेकेंडरी स्कूल का प्रमाण पत्र या आधार कार्ड मान्य होगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है केवल ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर ही इस प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकेगा ब्लॉक स्तर पर यह आयोजन 1 दिवसीय होगा भाग लेने के इच्छुक समस्त प्रतिभागी राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard. rajasthan.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें रजिस्ट्रेशन की हार्ड कॉपी स्थानीय सीबीइओ कार्यालय डूंगला में रजिस्ट्रेशन डेस्क पर श्याम सिंह चौहान शारीरिक शिक्षक, भगवती लाल बाबेल शारीरिक शिक्षक को जमा करावे ,सीबीईओ जब्बार खान देश वाली ने प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवा कर इस कार्यक्रम मे भाग ले रजिस्ट्रेशन हेतु दी गई साइट पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा |







