Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गेहूं कर रहा है मालामाल भाव 5800 प्रति क्विंटल

बीते कुछ सप्ताह से गेहूं के दाम रॉकेट की तरफ भाग रहे हैं | दाम इतना ऊंचा हो गया है कि आम आदमी खरीद पाने में असमर्थ हो रहा है| यानी बात करें MSP से दो गुना पहुंच गया है तो ऐसे में एफसीआई ने तय किया है कि वह E नीलामी से गेहूं बेचेगा | जिस तरह से गेहूं के दाम बढ़ रहे है उसे आम आदमी की पहुंच आटे दाल तक सीमित रह जाएगी | एफसीआई के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक भारतीय खाद्य निगम की नीलामी के लिए 25 लाख मैट्रिक टन गेहूं बेचेगा आपको बता दे एफसीआई ने गेहूं का दाम भी तय कर लिया है |भारतीय खाद्य निगम के राज्य एजेंसी के पास 31 अक्टूबर को लगभग 223 लाख टन गेहूं का स्टॉक है| गेहूं के भाव MSP से दो गुने रेट पर पहुंच गए हैं| आपको बता दें अभी 25 नवंबर 2024 को दिल्ली उत्तर प्रदेश गुजरात और गोवा की मंडियो में गेहूं का अधिकतम थोक भाव 5800 प्रति क्विंटल पहुंच गया| यह कीमत MSP से लगभग दोगुना है मंडियो में गेहूं का औसत भाव 31 रुपये से 58 रुपए प्रति किलो बिक रहा है|

Leave a Comment