पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने एक ट्रेन हाईजैक कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमलावरों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया, जो पेशावर से क्वेटा जा रही थी। यह हमला बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हुआ, जहां हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को रोक लिया और उसमें सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।train hijeck in pakistan by blouch








