सलूम्बर क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़की और युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। 11 घंटे बाद परिजनों के आने पर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और भाई-बहन लगते थे। शवों के पास एक कंबल और एक बाइक भी पाई गई, जिससे मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संदिग्ध मामले को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।]







