CHITTORGARHNEWS.ORG (The Chittorgarh News) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को REET-2024 आयोजन के लिए सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद (KC) ने बताया कि जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन (Reet Notification) जारी किया जाएगा और इसके लिए प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि अभी तक तय नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स की वैधता जीवन भर के लिए होगी। पहली बार ओएमआर शीट में 5 विकल्प दिए जाएंगे, और हर सवाल का उत्तर देना अनिवार्य होगा। यदि कोई सवाल खाली छोड़ दिया गया, तो अंक काटे जाएंगे। REET लेवल 1 और 2 के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क rupees 500 होगा, जबकि दोनों स्तरों के लिए एक साथ आवेदन करने पर rupees 750 शुल्क लिया जाएगा। (Reet Notification 2025)
REET परीक्षा के पिछले वर्षों में आवेदन की तिथि और परीक्षा आयोजन के बीच अंतर इस प्रकार रहा:
REET 2017: आवेदन की तिथि 6 से 30 नवंबर 2017 तक थी, और परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2018 को हुआ। इस परीक्षा का आयोजन आवेदन की अंतिम तिथि के 72 दिन बाद हुआ था।
REET 2021: आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी से 8 फरवरी 2021 तक चली, और परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को हुआ। पहले परीक्षा तिथि 25 अप्रैल घोषित की गई थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर 26 सितंबर कर दिया गया। इस परीक्षा का आयोजन आवेदन की अंतिम तिथि के 229 दिन बाद हुआ था।
REET 2022: आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से 13 मई 2022 तक चली, और परीक्षा का आयोजन पहली बार दो दिन, 23-24 जुलाई 2022 को हुआ। इस परीक्षा का आयोजन आवेदन की अंतिम तिथि से 70 दिन बाद हुआ था।







