नवंबर महीने के लास्ट में ही सर्दी ने इस तीव्र प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया हैl यह किसानों के लिए बहुत ही हितकारी सिद्ध होगा, विशेष कर गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त मौसम को अनुकूल माना जाता है l रात के तापमान में आई गिरावट से सर्दी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है,एवं दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है l कृषि जानकारों का कहना है कि अगर सर्दी इस लिहाज से बढ़ती है तो फसलों के लिए बहुत ही अनुकूल है इससे पानी की भी कम आवश्यकता होगी, और उपयुक्त मौसम सरसों की फसल के लिए अनुकूल है l आपको बता दें सितंबर में बारिश होने से खेतों में अभी भी नमी बनी हुई हैl हमारे क्षेत्र में सभी खेतों में गेहूं,चना, जो ,सरसों एवं अपने क्षेत्र के अनुकूल लगभग सारी फसलों की बुवाई हो चुकी हैl







