राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण का आगाज आठ दिसम्बर को जिला मुख्यालय से किया गया। अभियान की जिला स्तरीय शुरूआत पुराना अस्पताल परिसर में स्थित राजकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र से हुई।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण के पहले दिन जिले में 1670 टीकाकरण बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पहले दिन रेलवे स्टेषन और रोडवेज बस स्टैण्ड पर ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए, जहां यात्रियों के साथ आए नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अगले दो दिन 9 व 10 दिसम्बर को वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर निर्धारित किए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए माइक्रो प्लान के मुताबिक जिले में कुल 1670 टीकाकरण बूथ बनाए गए है। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 5450 टीकाकर्मी, 228 सुपरवाइजर, 148 मोबाइल टीम तथा 148 ट्रांजिट टीम का योगदान रहा।







