वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 10 दिन बाद उनकी पदयात्रा का आयोजन फिर से हुआ। पहले यूट्यूबर्स के प्रभाव में आकर सोसाइटी के लोगों ने महाराज की यात्रा का विरोध किया था, जिसके कारण महाराज ने कार से आना शुरू कर दिया था। अब उनकी पदयात्रा फिर से शुरु होने पर, लोग रात के 12 बजे से ही उनके दर्शन के लिए खड़े हो जाते हैं। इस से न सिर्फ भक्तों को आशीर्वाद मिल रहा है, बल्कि यहाँ के ठेलेवालों का भी रोजगार चल रहा है। महाराज की पदयात्रा का भक्तों में विशेष आकर्षण है, और यह यात्रा वृंदावन के धार्मिक वातावरण में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है। Premanand ji Maharaj Pad Yatra again start after 10 days

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज ने 10 दिन बाद अपनी पदयात्रा फिर से शुरू की। सुबह 2 बजे शुरू हुई यात्रा में एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भक्तों ने राधा रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। महाराज जी के दर्शन के लिए भक्त रात 12 बजे पहुंच गए थे।
प्रेमानंद महाराज ने श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी से निकलकर करीब 3 किलोमीटर पैदल यात्रा की और केली कुंज आश्रम पहुंचे। रास्ते में भक्तों ने फूलों से सजावट की थी, और जगह-जगह राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे थे।







