Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डूंगला में अफीम के डोडे चुराने आये, चोरो ने किसान को कुटा

डूंगला में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से किसान को पीटा। जिससे किसान के हाथ-पैरों पर गंभीर चोट आई। मामला क्षेत्र के पिराना गांव में शनिवार रात करीब 1:15 बजे का है। किसान उदयलाल शर्मा (75) ने बताया कि वो अपने खेत में अफीम की फसल की रखवाली कर रहा था। इस दौरान देर रात में तीन-चार नकाबपोश बदमाश खेत की तार की जाली तोड़कर अंदर घुसे। वे अफीम के डोडे तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उदयलाल ने जब आवाज लगाई तो बदमाशों ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद होश में आने पर उदयलाल ने अपने बेटे सुरेश को फोन किया।pirana-thieves-beat-up-the-farmer-for-stealing-opium-pods

सुरेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल उदयलाल को पहले डूंगला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। किसान के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर है और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश अफीम के डोडे चुराने आए थे। उन्होंने उदयलाल की आवाज सुनकर, आसपास के किसानों के आने से पहले उन्हें पीटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, इसलिए उन्हें पहचान नहीं पाए। सूचना मिलने पर डूंगला पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। pirana-thieves-beat-up-the-farmer-for-stealing-opium-pods

हाईकोर्ट जस्टिस फरजंद अली ने 18 कट्टरपंथियों को दी जमानत, हिंदुओं की शोभायात्रा पर किया था हमला

Leave a Comment