Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरकार फार्मासिस्टों के साथ दिखा रही दोगलापन

राजस्थान सरकार फार्मासिस्टों के साथ दोगला व्यवहार कर रही है। सरकार ने फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया को लंबा कर दिया है, जबकि अन्य विभागों की भर्ती जैसे ANM, नर्सिंग ऑफिसर और लैब टेक्नीशियन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जिन फार्मासिस्टों ने पहले ही आवेदन किया था, उनकी भर्ती अब तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे फार्मासिस्टों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए, फार्मासिस्ट अब एक विशाल धरने की योजना बना रहे हैं। यह धरना सरकार से अपनी जायज मांगों को पूरा करने की उम्मीद लेकर किया जाएगा, ताकि सरकार को उनकी स्थिति की गंभीरता समझ में आ सके।

Leave a Comment