Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डूंगला में आधार पंजीकरण केंद्र खोलने का अवसर

जिला स्तरीय आधार नामांकन समिति की अध्यक्ष और अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ जिले में 269 आधार नामांकन/अद्यतन केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जिसमें 10 केंद्र शहरी क्षेत्र और 259 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए होंगे। इन केंद्रों पर आधार नामांकन और अद्यतन का कार्य किया जाएगा। Opportunity to open Aadhaar registration center in Dungla

रजिस्ट्रार सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के तहत प्रत्येक चयनित केंद्र पर एक ऑपरेटर को UIDAI, नई दिल्ली से आधार कार्य हेतु आईडी/क्रेडेंशियल जारी किया जाएगा।

आधार केंद्र के लिए चयनित आवेदकों को 50,000 रुपये की पेनल्टी सिक्योरिटी राशि और 15,000 रुपये की किट सिक्योरिटी राशि, कुल 65,000 रुपये, राजकॉम्प के खाते में जमा करनी होगी।

डूंगला में पकड़ी गई बांग्लादेशी ने रोत्ते हुए सब कुछ बताया


सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की प्रोग्रामर और जिला स्तरीय आधार नामांकन समिति की सदस्य रेखा बुकणबु ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इच्छुक और पात्र व्यक्ति जो आधार नामांकन ऑपरेटर के रूप में कार्य करने के इच्छुक हैं, वे अपने SSO ID से G2C में RAJAADHAAR PORTAL के माध्यम से 17 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। Opportunity to open Aadhaar registration center in Dungla

आवेदन करते समय, सभी दस्तावेज़ों को स्वयंसत्यापित करके ही अपलोड करें। आवेदन में वही मोबाइल नंबर लिखें, जो आवेदक के ई-आधार में अंकित हो। अधिक जानकारी के लिए और चयनित केंद्रों की सूची के लिए राजस्थान राज्य आधार पोर्टल https://aadhaar.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

कल श्मशान की राख से यहां लोग खेलेंगे होली

Leave a Comment