Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

निंबाहेड़ा में 12 लाख की चोरी का खुलासा

निंबाहेड़ा कस्बे के इशकाबाद में एक मकान से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया, जिसे नजदीकी कोतवाली पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में निंबाड़ा के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अन्नुम खान ने 3 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले उसने अपनी अलमारी में ढाई तोला सोने का नेकलेस, आधा तोला एरिन, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, एक छोटी एरिन की जोड़ी और एक लाख रुपये नकद रखे थे, जो तीन महीने बाद वापस नहीं मिले। police disclose 12lakh theft scam

इस पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि मकान में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने आसपास के कमरों की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें आरोपी अरमान खान, जो कि मंडपिया निवासी है, अभी निंबाहेड़ा के इशकाबाद में रह रहा है, सीसीटीवी में इसका बार-बार आना-जाना दिखा। आरोपी को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल की। police disclose 12lakh theft scam

डूंगला में पकड़ी गई ब्रीश्टी शेख बांग्लादेशी ने किया खुलासा

Leave a Comment