Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खुशखबरी लोन हुआ सस्ता

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति में बदलाव करते हुए ब्याज दर को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपके सभी लोन सस्ते हो सकते हैं और आपकी EMI में भी कमी आ सकती है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे MPC (मौद्रिक नीति समिति) की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

यह फैसला पांच साल बाद लिया गया है। RBI ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और उसे 4% किया था। इसके बाद मई 2022 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ, जो मई 2023 में थमा।

Leave a Comment