चीन द्वारा उत्पन्न आतंक से पूरा विश्व पहले ही चिंतित है, और अब एक नया वायरस सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। इस वायरस के बारे में वैश्विक स्तर पर चेतावनी जारी कर दी गई है। जबकि दुनिया भर में एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं, भारत में भी यह वायरस प्रवेश कर चुका है, और इसका पहला मामला अब सामने आ चुका है। इस स्थिति ने एक बार फिर सभी देशों को सतर्क कर दिया है (HMPV VIRUS SPREAD IN INDIA)

8 महीने के बचे में मिला HMPV वायरस
इस वायरस का पहला मामला अब सामने आ चुका है, जो बैंगलोर में एक बच्चे में पाया गया है। बच्चे में साँस से जुड़ी समस्याएं और इसके साथ बुखार और खांसी जैसे लक्षण भी दिखाई दिए हैं। भारत सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और एक एडवाइजरी जारी की है।HMPV VIRUS SPREAD IN INDIA

HMPV VIRUS
यह HMPV वायरस खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है। यह वायरस खासतौर पर सर्दियों के मौसम में तेजी से फैलता है, जिससे श्वसन तंत्र पर असर पड़ता है। लोगों को इससे बचाव के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। HMPV VIRUS SPREAD IN INDIA







