सलूम्बर: खुशखबरी! हाड़ी रानी कृषि मंडी फिर से शुरू होगी। कलेक्टर अवदेश मीणा ने किसानो की समस्याओं को समझते हुए सलूम्बर की बंद पड़ी हाड़ी रानी मंडी को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने व्यापारियों और किसान प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। किसानो ने टोल में गड़बड़ी और भाव दबाने की समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर मीणा ने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं होना चाहिए। यदि व्यापारी नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मंडी 2 अप्रैल से पुनः कार्य शुरू करेगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।HADI RANI MANDI START FROM 2 APRIL







