Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पैसों की तंगी से हैं परेशान, गुरुवार के दिन करें ये उपाय

सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा का महत्व है, और इन पूजा-पाठों से साधक को विशेष फल प्राप्त होते हैं। इस संदर्भ में गुरुवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। इस दिन व्रत रखने से न केवल साधक के जीवन में खुशहाली आती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी उस पर बनी रहती है। इसलिए गुरुवार का दिन विशेष रूप से समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। facing financial crunch then do these remedies on Thursday

Guruvar ke Upay
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। इस दिन की पूजा से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है, जिससे विवाह संबंधी समस्याएं हल होती हैं। साथ ही, कुछ विशेष उपायों से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए, जानें इन उपायों के बारे में।

गुरुवार के उपाय

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को पीले रंग की वस्तुओं का अधिक उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और विवाह के मार्ग में सुख-समृद्धि का संचार होता है। facing financial crunch then do these remedies on Thursday
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन आटे की एक लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय से साधक के जीवन में धन और धान्य की वृद्धि होती है। यह उपाय समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है और इसे अपनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

    योगी ने महाकुम्भ से कमाए 3.50 लाख करोड़

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।

    माँ कालका का वरदान है अफीम किसानो को

    Leave a Comment