जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने सलूंबर डाल पंचायत का ओचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में किसानों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं आएगी। कलेक्टर ने कहा कि अगर कोई अधिकारी किसानों से किसी प्रकार की अवैध मांग करता है, तो उसे तुरंत सूचित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी किसानों की सहायता के लिए हैं और उनका उद्देश्य किसानों को हर संभव मदद प्रदान करना है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह निपटें और किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करने दें। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को तत्पर रहने की सलाह दी ताकि किसानों को शीघ्र और सही सहायता मिल सके। Dal panchyat oochak nirikshan by DM







