सुवानिया में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में डॉ. सुरेश धाकड़ ने भाग लिया। उपखण्ड क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. धाकड़ ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई और विधिवत शिक्षण का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को मुँह मीठा करवाकर साइकिल दी। इस अवसर पर डॉ. धाकड़ ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से जीवन समृद्ध होता है और यही एक उज्जवल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। CYCLE DISTRIBUTION AT SUWANIYA SCHOOL BY MLA







