चंदेरिया के चौंगावड़ी मार्ग पर एक खेत में आशा गो आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है, जहां बीमार और घायल गायों का उपचार और सेवा का कार्य पिछले आठ वर्षों से गोसेवक जगदीश जाट और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। जगदीश जाट ने बताया कि शुरुआत में वह अपने घर के पास खाली जमीन पर गायों की सेवा करते थे, लेकिन जैसे-जैसे उनकी सेवाओं का दायरा बढ़ा, अन्य लोग भी उन्हें अपने पास बीमार या घायल गायों के इलाज के लिए बुलाने लगे। अब, इस आश्रय स्थल पर रोजाना घायल और बीमार गायों को लाकर उनका उपचार किया जाता है, जिससे क्षेत्र में गोसेवा की एक मिसाल कायम हो रही है।cowshed was built on private land for cow service








