Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सहकारिता मंत्री ने दी किसानो को सौगात

राजस्थान में इस वर्ष 10 अप्रैल से सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू होगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। राज्य में इस वर्ष सरसों का लगभग 62 मीट्रिक टन और चने का लगभग 23 लाख मीट्रिक टन उत्पादन अनुमानित है। सरकार ने सरसों की 13.89 लाख मीट्रिक टन और चने की 6.30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि किसान अपनी उपज को विक्रय करने के लिए ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण के लिए किसानों को गिरदावरी और पासबुक पंजीयन फॉर्म अपलोड करना होगा। इसके बाद, खरीद प्रक्रिया बायोमीट्रिक अभिप्रमाणन के आधार पर की जाएगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। इस कदम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। Cooperative Minister gave a gift to the farmers

डूंगला में अफीम के डोडे चुराने आये, चोरो ने किसान को कुटा


इस बार राज्य में नोडल एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ (एनसीसीएफ) भी खरीद कार्य करेगी। सरसों एवं चने के लिए एनसीसीएफ को 217-217 एवं नेफेड को 288-288 क्रय केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार राज्य में सरसों एवं चने के 505-505 क्रय केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं।Cooperative Minister gave a gift to the farmers

ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान

Leave a Comment