Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

95 किलो नीलगाय का मांस पकड़ा

चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र में वन्यजीव नीलगाय का शिकार कर मांस की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 95 किलोग्राम नीलगाय का मांस, शिकार में इस्तेमाल की गई बंदूक, धारदार छुर्रा, छर्रे और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह मांस प्लास्टिक बैग में भरकर मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिकार और तस्करी से जुड़े सभी सामान जब्त कर लिया है।chittorgarh police caught 95 kilo meat neelgay

20 फरवरी 2025 की रात, वन्यजीवों का अवैध शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले शिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए थाना क्षेत्राधिकार में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान, मुखबिर से मिली सूचना पर खेरपुरा सरकारी स्कूल से खदानों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान, दो मोटरसाइकिलों पर सवार दो आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल पुत्र पेमा कालबेलिया और बालुला पुत्र हीरा कालबेलिया दोनों ही सोकिया पुलिपु स थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। इनसे पूछताछ की गई, जबकि दो अन्य आरोपी, प्यारा और हीरालाल कालबेलिया, मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 95 किलो नीलगाय का मांस, शिकार में इस्तेमाल की गई बंदूक, धारदार छुर्रा, छर्रे और दो मोटरसाइकिलें बरामद की। तस्करी में प्रयुक्त सभी सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह सख्त कदम वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार की रोकथाम के लिए उठाया गया है।

मौके से फरार दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवंभारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पशु चिकित्सको की टीम से मांस का पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विधिनुसार मांस को नष्ट किया गया है। दोनो अभियुक्तयु गण से नीलगाय के मांस की तस्करी करने के संबंध में अनुसंनुधान जारी है।

Leave a Comment