Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बच्चे घायल होकर गिरते रहे,फैक्ट्री में गैस रिसाव से

कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र के गड़ेपन सरकारी विद्यालय में पास की फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इस हादसे में कुल 16 बच्चे गैस से प्रभावित हुए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। अधिकांश बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 9 बच्चे, जिनमें 8 लड़कियां और 1 लड़का शामिल हैं, कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कोई गंभीर बात नहीं है, क्योंकि गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्तियों को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। शिक्षा विभाग प्रभावित बच्चों के परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद पहुंचा रहा है। Chambal ferlizers gas dismisation school child unconscious

Leave a Comment