
सलूम्बर के देवगांव स्थित गणेश घाटी इलाके में होटल देव के पास खुदाई कर रही JCB में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की घटना के बाद JCB को महज आधे घंटे में पूरी तरह से नुकसान हो गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाकर JCB रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही सलूम्बर थाना पुलिस के ASI आशीष और उनकी टीम मौके पर पहुंची। नगर परिषद की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। A JCB digging in Salumber caught fire due to a short circuit







